आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

दहलीज़ पर रखे बेवजह के अल्फ़ाज़

                
                                                         
                            अक्सर यूँ ही, चलते-चलते,
                                                                 
                            
रात के किसी बेवक़्त सन्नाटे में,
जब फ़ोन की स्क्रीन का अँधेरा,
एक हल्की-सी रौशनी से काँप उठता है,
और मैसेज की वो 'टन' की आवाज़,
कमरे में गूँजकर ख़ामोश हो जाती है;
तो एक टीस-सी उठती है सीने में!

वो जो दिन-रात के छोटे-छोटे पल,
मौसम का बदलना, चाय की चुस्कियाँ,
या यूँ ही चलते-फिरते,
बेवजह, बेमतलब के मैसेज कर देना—
"आज धूप कितनी मीठी है!"
"देखो, वो आसमान में नीला रंग कितना गहरा है!"
तुम्हें लगता था, शायद यूँ ही,
वक़्त काटने का बहाना था!

मगर नहीं...
वो तुम्हारा होना था, जो शब्दों में ढलकर,
इन उँगलियों से होकर, तुम तक पहुँचता था!
वो बेवजह के मैसेज महज़ अल्फ़ाज़ नहीं थे,
वो मेरे होने की ज़मानत थे,
तुम्हारी मौजूदगी का एहसास थे।

कल जब कोई मैसेज नहीं आएगा,
तो ये ख़ाली स्क्रीन तुम्हें घूरेगी,
और तुम फ़ोन के इस नीलेपन में,
मेरे लिखे हुए उन पुराने पैग़ामों को,
ढूँढा करोगे...
तुम सचमुच तरस जाओगे कि एक दिन,
था कोई, जो इस शोर भरी दुनिया में,
ख़ुद को भूलकर, सिर्फ़ तुम्हें याद किया करता था!
और तुम्हारे जवाब की उम्मीद में,
यह 'कपिल' अपना हर इक पल, बेवजह ही सही,
तुम्हारी दहलीज़ पर रख दिया करता था!
-कपिल देव जुल्का
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
14 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर