क्यों नहीं मिलता हमें नोबेल का सम्मान,
क्यों नहीं गूंजता भारत का नाम?
क्योंकि जो लिखते हैं काव्य यहाँ,
उन्हें ही मिलता अवसर महान।
कुछ हाथों में कलम सिमटी रहती,
जनता की आवाज दबती रहती,
जो लिख सकें सच इन गलियों का,
उन्हें मंच कहाँ, कहाँ रौशनी का?
बड़ी आबादी मौन बनी है,
कलम उनकी अब तक धुंधली है,
जो लिखते हैं, वे खासों के लिए,
और आम जन रहते पीछे छोर लिए।
ट्रेंड में वही, जो ऊँचों का गान,
नीचों की पीड़ा, किसे है ज्ञान?
जब तक सबको मिले बोलने की राह,
क्या नोबेल समझेगा भारत की चाह?
-कन्हैया लाल मीणा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X