आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

वो समझ कुछ गलत गए, यही एक गलत बात थी

                
                                                         
                            एक सफर की शुरुआत
                                                                 
                            
एक सफर की नई शुरुआत थी,
फिर भी क्यों एक आस थी?
वो मेरे साथ थे, पर फिर भी मैं उदास थी।
एक शाम की ये बात थी,
उसने सोची एक शुरुआत थी।
एक सफर की नई शुरुआत थी,
फिर भी क्यों एक आस थी?
उनकी बातों में एक बात थी,
अधूरी सी एक शाम थी।
मेरी कही एक बात थी, उनकी हँसी उदास थी,
मेरी बातों में तो बस एक सच्ची बात थी।
एक सफर की नई शुरुआत थी,
फिर भी क्यों एक आस थी?
वो मुझे समझें, बस यही एक बात थी।
वो समझ कुछ गलत गए, यही एक गलत बात थी,
मेरी ज़िंदगी की यही एक खास बात थी।
एक सफर की नई शुरुआत थी,
फिर भी क्यों एक आस थी?
क्यों कदर नहीं एक लड़की के काम की?
यही तो बहस की शुरुआत थी।
करने आई थी मैं काम ही,
फिर क्यों कदर नहीं मेरे काम की?
यही शुरुआत थी रिश्ते में दरार की...
एक सफर की नई शुरुआत थी,
फिर भी क्यों एक आस थी?
— कमलजीत स्वामी 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर