आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हौसले की उड़ान

                
                                                         
                            हवाएँ चाहे कोशिश कर लें,
                                                                 
                            
बढ़ते कदम को रोक न पाएंगे।
मन में अटल विश्वास रखकर,
हम बस आगे बढ़ते जाएंगे।

राहों में काँटे आयेंगे बेशक,
मंज़िल चाहे दूर ही सही।
जिसके इरादे हैं पर्वत जैसे,
उसके जैसा कोई सूर नहीं।

आज जो दीवार बन खड़े हैं,
कल वही साथ निभाएँगे।
सफलता की शीर्ष पर,
आकर शीश झुकाएँगे।

हवा दीये को बुझा देती है ,
पर ज्वाला इससे प्रचंड बने।
संघर्षों की हर एक चिंगारी,
जीवन को कुंदन-सा गढ़े।

हर ठोकर एक सीख बन जाए,
हार भी साहस का गीत बने।
जो अपने इरादे पर अडिग रहे,
वही इतिहास एक नवीन रचे।

चलते रहें बिना थके अनवरत,
अब सपनों को सच करना है।
अँधेरे को चीर आगे बढ़ना है,
अपने गंतव्य तक पहुँचना है।
—कमल किशोर झा 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर