आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

और अपने ही लहू से मुकम्मल दास्तान अपनी लिख रहा था।

                
                                                         
                            तेरी कहानियों का मैं आबाद परिंदा था,
                                                                 
                            
तुझसे दूर रहकर भी तेरी यादों में ज़िंदा था।
तेरे ही पन्नों में सिमटा एक नादान परिंदा था,
अपनी ही उड़ानों से थोड़ा सा शर्मिंदा था।
नई दास्तान फिर से दरवाज़े पर दस्तकें दे रही थी,
मंज़िल भी अपने राही को यूं ही पुकार रही थी।
रस्तों की धूल हर कदम पर इम्तिहान ले रही थी,
पर हौसलों की उड़ान आसमान को छू रही थी।
एक नन्हा चिराग तूफानों से उठकर आंधियों को बता रहा था,
अंधेरों के सीने में वो अपनी लौ जला रहा था।
बेदर्द आंधियां तड़पते हुए राही को जगा रही थीं,
हर ठोकर उसे संभलने का हुनर सिखा रही थी।
तन्हाइयों के साये में भी वो खुद से लड़ रहा था,
टूटे हुए ख्वाबों की सीढ़ियों पर चढ़ रहा था।
आखिर इस बदलते मंज़र का राही मुस्कुरा रहा था,
और अपने ही लहू से मुकम्मल दास्तान अपनी लिख रहा था।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
49 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर