मैं शब्दों से अपनी पहचान लिखती हूं,
ख़ामोशियों को भी ज़ुबान लिखती हूं ।
जो दर्द किसी से कह नहीं पाती ,
उसे काग़ज़ पर अपनी मुस्कान लिखती हूं।
मेरी कलम कोई साधन नहीं केवल,
मैं इससे अपने मन का आसमान लिखती हूं।
लोग पढ़ते हैं चंद पंक्तियां मेरी,
मैं उनमें अपना पूरा जहान लिखती हूं।
कविता मेरे लिए महज़ शब्द नहीं,
मैं इसमें अपने होने का प्रमाण लिखती हूं
-काजोल उइके
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X