आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मैंने ख़ामोशियों में भी इरादे खोजे हैं।

                
                                                         
                            मैंने पत्थरों में रास्ते खोजे हैं ,
                                                                 
                            
टूटे हुए ख़्वाबों में उजाले खोजे हैं।

दुनिया ने कहा,अब लौटकर घर जा,
मैंने तो मुश्किलों में हौसले खोजे हैं।

जो भूख से लड़कर भी मुस्कुराता रहा,
मैंने उसी चेहरे में फ़रिश्ते खोजे हैं।

हर जीत के पीछे शोर नहीं होता,
मैंने ख़ामोशियों में भी इरादे खोजे हैं।

जो गिरकर भी किसी का हाथ थाम ले,
मैंने उसी इंसान में भगवान खोजे हैं।

मुझे ताज नहीं, पहचान चाहिए,
मैंने अपने कर्मों में मायने खोजे हैं।
-काजोल उइके
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
7 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर