आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

एक कलम ने देश का भविष्य लिख दिया

                
                                                         
                            न तलवारों की धार ने इतिहास रचा,
                                                                 
                            
न किसी ताज ने तक़दीर लिखी,
एक कलम ने जब संकल्प उठाया,
तब भारत ने अपनी नई तस्वीर लिखी।

उस स्याही में युगों की पीड़ा थी,
अनगिनत संघर्षों का संसार था,
हर शब्द में दबे हुए स्वरों की गूंज,
हर पंक्ति में समानता का अधिकार था।

जिसने वंचित आंखों के सपनों को ,
सम्मान का एक नया क्षितिज दिया ,
जिसने ठुकराए गए इंसानों को,
अपने अस्तित्व का स्वाभिमान दिया।

न जन्म किसी की श्रेष्ठता बने,
न जाति किसी की पहचान बने,
हर माथे पर श्रम का गौरव हो,
हर जीवन अपना सम्मान बने।

यह केवल अनुच्छेदों का संकलन नहीं,
यह जन-आकांक्षाओं का विस्तार है,
यह उस भारत की आत्मा है ,
जहां न्याय , स्वतंत्रता और समता का विचार है।

कितनी ही पीढ़ियां गुजर जाएं,
इसकी गरिमा धूमिल न होने पाए,
जिस अधिकार की नींव पर देश खड़ा है ,
वह अधिकार हर व्यक्ति तक पहुंच पाए।

आओ,इसकी शपथ को जीवन बनाएं,
अपने कर्तव्यों से इसका मान बढ़ाएं,
किसी की आवाज़ अनसुनी न रहे,
किसी की सपनों पर पहरे न लगाएं।

छब्बीस नवंबर का संदेश यही है,
यह दिवस केवल उत्सव का नाम नहीं,
संविधान की आत्मा तब मुस्कुराएगी,
जब हर इंसान के हिस्से में सम्मान होगा।

एक कलम ने देश का भविष्य लिख दिया,
अब उस भविष्य को संवारना हमारा काम है,
संविधान के शब्दों को जीवन दे सकें,
यही भारत के नागरिक होने का सम्मान है।
-काजोल उइके
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर