आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

परिचित और अपरिचित..

                
                                                         
                            एक परिचित लड़के से बात करने की मनाही होगी,
                                                                 
                            
और एक अपरिचित लड़के के साथ सेज सजानी होगी।
एक परिचित लड़के से हाथ मिलाना तक मना होगा,
और एक अपरिचित लड़के को पूरा बदन दिखाना होगा।
एक परिचित लड़के के साथ गली के बाहर तक नहीं जाना होगा,
और एक अपरिचित लड़के के साथ मीलों दूर जाकर अकेले रहना होगा।
एक परिचित लड़के के साथ कुछ पल बिताने की मनाही होगी,
और एक अपरिचित लड़के के साथ पूरी उम्र बितानी होगी।
एक परिचित लड़के को दोस्त बनाना गुनाह होगा,
और एक अपरिचित लड़के को पति मानना होगा।
परिचित लड़के को समाज पाँव की जूती बनाएगा,
और अपरिचित लड़के को समाज सिर पर बिठाएगा।
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर