आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

चले आना

                
                                                         
                            अबकी आये जो याद तो चले आना
                                                                 
                            
याद आये बीती बात तो चले आना,
नम न करना यूँ अश्कों से पलकों को तुम
जिन पलकों में कभी रहना चाहते थे हम
उनके अश्कों की वजह हमें न बनाना
अबकी आये जो याद तो चले आना....
भीड़ से भरी तन्हाई में तुम हल्के से मुस्कुराना
याद आये बीती बात तो चले आना
तुम मुसाफिर हो माना मगर ग़म नहीं
हम हैं यादों में तेरे यही कम नहीं
हसरतें अब नहीं हक जताने की तुम पर
गिले शिकवों को मेरी भुला जाना
अबकी आये जो याद तो चले आना...
याद आये बीती बात तो चले आना,
देते हैं शुक्रिया महफिलों को तेरी
कहते हैं अलविदा महफिलों को तेरी
लिख के एक-एक ख़ता कागजों पर मेरी
यादों की आँधियों में उड़ा जाना
अबकी आये जो याद तो चले आना
याद आये बीती बात तो चले आना।


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
 
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर