कुछ तुम्हें तोड़कर मज़ा लेंगे,
कुछ तुम्हें जोड़कर मज़ा लेंगे,
इन सबके बीच बस एक तुम ही हो,
जो ख़ुद को ही सज़ा दोगे...
ग़ैरज़रूरी था यह सोचना
कि औरों ने क्या किया तेरे संग?
ज़रूरी तो यह था कि
तूने क्या किया अपने संग?
तूने भी तो बस पाल लिए
ये भरम... और वो भरम...
जबकि ज़रूरत थी
बस खड़े रहने की,
अपने ही साथ...
अपने भी साथ!
अहा!
यही तो सज़ा है...
यह अशांत-सा,
यह क्लांत-सा मन,
जो औरों से पहले
ख़ुद से ही हार गया...
-ज्योति अग्निहोत्री "नित्या"
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X