आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मारो जमी पे पाँव के पानी निकल पड़े

                
                                                         
                            गीत - मारो जमी पे पाँव के पानी निकल पड़े
                                                                 
                            

बेमतलबी है दुनिया चिढ़ाती जरूर है,
कुछ कर गुजरने की ज़िद, मेरा क्या कुसूर है।
लोगों का काम कहना हम आगे को चल पड़े,
मारो जमी पे पाँव के पानी निकल पड़े।। - 2

दुनिया में यूं हजारों किस्से जरूर हैं,
पराये हो जाते अपने पर अपने ही दूर हैं।
रिश्तों की बान छोड़ आ आगे को बढ़ चलें,
मारो जमी पे पाँव के पानी निकल पड़े।। - 2

दुनिया है बड़ी जालिम सताती जरूर है,
कहने के लिए अपना बताती जरूर है।
राहों में बड़े शोले चाहे पांव जल पड़े,
मारो जमी पे पाँव के पानी निकल पड़े।। - 2

बस एक हो मंजिल और एक हो निशाना,
रुकना न कभी राही बस चलते चले जाना।
आएं हजारों विपदा चाहे जां मचल पड़े,
मारो जमी पे पाँव के पानी निकल पड़े।। - 2
- दुर्गेश बहादुर प्रजापति
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर