आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

पर जीवन इतना निठुर था, नित नयी समस्या ले आता।

                
                                                         
                            एक ख्वाब था मेरे जीवन का,
                                                                 
                            
मां काम तेरे में आ पाता।

पर जीवन इतना निठुर था,
नित नयी समस्या ले आता।
फिर होता एक संकल्प नया, कल शरण तुम्हारे आ पाता
पर शाम सलोनी फिर आती, गहरे बादल ले छा जाती।
काश कोई कल ऐसा आता, जो सपने पूरे कर जाता
पर जीवन इतना निठुर था, नित नयी.........
हे भारत मां के अमर सपूतों, क्या तेरे जीवन में शाम न था?
मां की सेवा में जाने का, क्या संकल्प तुझे भी लेना?
इस नव भारत को लाने का, क्या तूने मन में ठाना था?
जीवन में गहरी ज्वाला थी, क्या नया सबेरा लाना था?
यह मूल मंत्र नव भारत का, क्या मैं तुझसे ले सकता था?
पर जीवन इतना निठुर था, नित...........

इतिहास तेरा मैं पढ़ता था, मां गहरे में खो जाता था
विरह वेदना तेरी संतानों का, मैं दूर नहीं कर पाता था
भारत मां की आंचल का, मैं फूल नहीं बन पाता था।
सपनों का इतिहास हमारा, परवान नहीं चढ़ पाता था
मैं तेरी सेवा में आ पाता, माँ काम मैं ऐसा कुछ कर पाता।
पर जीवन इतना निठुर था, नित नयी समस्या ले आता।
- जितेन्द्र कुमार तिवारी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
7 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर