कुछ पुरुषों ने
स्त्रियों के साथ
बेहद घिनौनी हरकत की है
उसकी अस्मिता के साथ
या मुस्कराते जीवन के साथ
नीच हरकतें की हैं
उसकी मौत तक की
हथियारों से किताब लिखी है
इस तरह की किताब का
वे खिताब भी लेना चाहते हैं
खुद को महान घोषित करने की
नई-नई चालें चलते हैं
खून से स्याही बनाते हैं
एक अनहोनी मौत का गुनहगार
सड़क पर ठहाके लगा रहा है
कानून सिसकियां ले रही है
खुद को बचाने के लिए
नया-नया स्वांग रच रहा है
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X