कविता: अपनी मर्जी से
अपनी-अपनी सोच लिए ,
भटक रहे हैं वे जो मानव,
काम करें अपनी मर्ज़ी से ।
दुनिया मेरी मुट्ठी में हो,
चाहें वो मनमानी हो,
करवाते वो भी अपनी मर्ज़ी से ।
मगर भूल जाते हैं,
सूरज का उगना – डूबना,
कभी न होता उनकी मर्ज़ी से ।
- जयालक्ष्मी अजितन
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X