आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

एक ग़म नहीं है मेरा नूर जहाँ के ग़म सारे मेरे है

                
                                                         
                            काहे काहे ये ठंडी गर्मी दोनों शाम सवेरे मेरे है
                                                                 
                            
एक ग़म ही नहीं मेरा जहां के ग़म सारे मेरे है

ये दिलों का टूटना यूं फूलों का सुखना
फलों से भरी झाड़ी का ऐसे झुकना
यूं टूटने फूटने के ख्वाब बड़े घनेरे है
ये ग़म नहीं किसी एक का ये ग़म सारे मेरे है

ये चलती तलवारों की टीस उन तलवारों का चोट
किसी के हसद किसी के कटी बातों का चोट
ये चोट भरेंगे कैसे इन ख्यालातों का चोट
इन चोटों का चोट ये ग़म सारे मेरे है

खिलती कलियों ने जब गुंचे का सीना फाड़ा होगा
जाने उसने किस किस को पुकारा होगा
जब आग का धुआं उठा होगा
जानो कुछ तो जला होगा
कौन जाने मिट जाने का ग़म
कौन जाने जल जाने का ग़म
ये मिटने जलने के ग़म सारे मेरे है

ये सहरा की तपन समंदर का खालीपन
सिगरेट का जलना ज़िगर का मरना
ये अंधेरो उजालों की घुटन
सुनसान घर का दुख ये इसका उसका तेरा ग़म
ये सारे ग़म मेरे है
एक ग़म नहीं है मेरा नूर जहाँ के ग़म सारे मेरे है
-नूर हसन 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
11 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर