आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जेठ की दोपहरी

Jeth Ki Dopahri
                
                                                         
                            छाँव का पता नहीं
                                                                 
                            
हँसने की कोई वज़ह नहीं ।
ले जाए जो कहीं
मिलते उसे वो रास्ते नहीं ।।

वो बैठी तन्हा तोड़ती पत्थर
भरी जेठ की दोपहरी में ।
अब तो बरस जा ऐ बादल
वो बैठी बार-बार कह रही ये ।।

माना बचपन से देखे उसने तपते दिन
माना बचपन से देखे उसने अँधेरी रातें ।
माना बचपन से देखे उसने वो आँखें
जो उसे नोच खाए
और माना बचपन से देखे उसने
फ़िर बुझते दीये ।। (child molestation)

फ़िर क्यों आज वो बैठी
हो रही उदास
फ़िर क्यों आज वो ढूँढ रही
हो कोई पास ।
फ़िर क्यों आज वो बैठी
ये सब सोच रही
जब उसने अपनी ज़िन्दगी
है जिया कुछ ऐसे ही ।।

वो बैठी तन्हा तोड़ती पत्थर
भरी जेठ की दोपहरी में ।
आए तो कोई मदद को
वो बैठी बार-बार कह रही ये ।।

जिसका है कोई नहीं
उसका होता है ख़ुदा ।
बातें अक्सर ऐसी हीं
उसने कईयों दफ़ा है सुना ।।
आख़िर होता है कैसा ख़ुदा?
और क्यों कुछ उसकी सुनता नहीं?
हाँ ! कभी-कभी तो ये भी सोचती ―
क्या वो होता भी है
या है वो-भी महज़ एक ख़्याल हीं ?
[वो-भी ― comparing with her silly(?) wishes of finding someone who will help her]

सवाल ऐसे हज़ार उसके
जवाब जिसका किसी के पास नहीं ।
क्यों देखे उसने ऐसे मन्ज़र
वज़ह आख़िर क्या रही ?

वो बैठी तन्हा तोड़ती पत्थर
भरी जेठ की दोपहरी में ।
घन्टों पड़ी रही एक "शोषित-दलित-महिला" की लाश
अखबारों की सुर्खियां बार-बार कह रही ये ।।

- जैनेन्द्र गौतम "सम्राट"
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
8 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर