आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सुन लिया तो सुलझ गए

                
                                                         
                            "सुन लिया तो सुलझ गए"
                                                                 
                            

ज़ुबान तेज चले, दिमाग तेज चले,
तो रिश्तों की गाड़ी, धीरे-धीरे चले।
अपने बारे में बुरा, कभी मत सोचो तुम,
ये काम तो पड़ोसी, बखूबी करते हैं।

अहंकार की बस, एक ही खराबी है,
गलत होकर भी, लगे सही ही है।
हक़ीक़त आज की, बस इतनी सी है,
सुन लिया तो सुलझे, सुना दिया तो उलझे।

ज़िंदगी की किताब के, कुछ पन्ने ऐसे,
दिल तो तोड़ देते, आँखें खोलते वैसे।
गलती से सबक लेना, सुधार ही सार है,
चिंता से कभी न, बदला परिणाम है।

कभी-कभी अंजान रहना, भी जरूरी है,
सब जान लेना भी, तनाव ही बढ़ाता है।
दूसरे का दर्द तब, समझ में आएगा,
उसकी नज़र से जब, जगत देखा जाएगा।

अपनी दृष्टि से नहीं, उसकी हालत से देखो,
तभी तो पीड़ा का, सच्चा अर्थ सीखो।
सुख-सुविधा बहुत है, पर शांति नहीं,
तो समझो तुमने, सुख को गलत चीन्हा है।

सुख बाहर नहीं, मन के भीतर है,
शांति बिना तो, सुख भी बेघर है।

- जगदीश प्रसाद शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर