आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सबसे बड़ा महल

                
                                                         
                            "सबसे बड़ा महल"
                                                                 
                            

बुद्ध ने त्यागा था महल ये जानने को,
मन की शांति कैसे पाई जाती है।
आज इंसान त्याग रहा है शांति को,
महलों की चाह में भटक जाता है।

धन से खरीदी जाती हैं दीवारें ऊँची,
वैभव से सजते हैं कमरे सारे।
पर संतोष, प्रेम और चैन का सौदा,
किसी बाजार में नहीं होता न्यारे।

चमक-दमक बाहर की झूठी बाजी है,
सच्चा सुख भीतर के आँगन में।
संयम में, संस्कार में, संतुलन में है,
और अपनों के मीठे बंधन में।

दौड़ो, कमाओ, समृद्धि भी लाओ,
पर इतनी भी दौड़ मत लगाएं।
कि मंजिल मिल जाए पर रास्ते में,
मन की शांति पीछे छूट जाएं।

सबसे बड़ा महल वो नहीं,
जिसकी छत सोने की हो।
सबसे बड़ा महल वो है,
जहाँ मन शांत, हृदय खुश हो।
जहाँ परिवार हँसे प्रेम से,
और विश्वास की दीवारें हों।
- जगदीश प्रसाद शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर