आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

रोम-रोम में बहे, जो प्राण का स्पंदन

                
                                                         
                            "मौन का वरदान दे"
                                                                 
                            

नासदासीत् नो सदासीत्, जब कुछ भी न रहा,
तब भी तू था मौन में, सब तुझ में बहा।
अशब्द तुझे कहा, परा वाणी तेरा नाम,
बिन बोले रच दी सृष्टि, तेरा कैसा काम।

तू बोला नहीं, फिर भी सब कुछ कह गया,
तेरे मौन से ही जग, सारा ही बह गया।
जल में कल-कल, अग्नि में है ज्वाल,
वायु में सन-सन, धरा करती कमाल।

सूरज गाता, चाँद भी गुनगुनाता है,
आकाश गरजता, संगीत सुनाता है।
पर तू तो निरुत्तर, सदा ही मौन रहा,
तेरे मौन में ही, सारा जग समा रहा।

हे परमात्मा, मुझे भी मौन धारण करा,
वाक् का संयम दे, अकारण न बोलूँ जरा।
ऐसा मौन दे कि खुद को सुन पाऊँ,
संसार नहीं, तुझको ही सुन पाऊँ।

श्रवण का मौन दे, तप का मौन दे,
ऊर्जा भीतर जगे, थकान को खोने दे।
विचारों के शोर से, मुझे दूर हटा,
मुनि सा बना दे, सत्य से जरा मिला।

रोम-रोम में बहे, जो प्राण का स्पंदन,
उसे महसूस करूँ, यही है मेरा बंधन।
तुझे पा सकूँ, सः अहम् में जी सकूँ,
ॐ तत् सत् में, मैं तुझ में मिल सकूँ।
- जगदीश प्रसाद शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
50 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर