एक-एक साँस से उम्र हर पल घट रही है,
किसी की जी रहे हैं हम, किसी की कट रही है।
रिश्तों में भी इक भूकंप आना चाहिए,
ताकि परख सच्ची हो, ज़माना चाहिए।
कितनी इमारतें रिश्तों की ढह जाती हैं,
कितनों में दरारें गहरी रह जाती हैं,
और कितने रिश्ते अडिग खड़े रहते हैं,
तूफ़ानों में भी साथ बड़े रहते हैं।
समय, विश्वास और सम्मान वो पंछी हैं,
एक बार उड़े तो फिर कहाँ मिलते हैं।
गया वक्त लौटकर कभी नहीं आता,
टूटा विश्वास फिर जुड़ नहीं पाता।
तन को तो आईने में रोज़ निहारा है,
कभी मन के आईने को भी सँवारा है?
खूबसूरती दिखे तो शुक्र खुदा का करना,
दाग दिखे तो नेकी से उसको भरना।
जब तक जीना है, तब तक सीखना है,
अनुभव ही तो सबसे बड़ा शिक्षक है।
संयम रखो, ये जीवन का सार है,
पर वक्त पड़े तो दिखा दो, कितना सामर्थ्य अपार है।
उतना ही बोलो, जितना सुनना ज़रूरी है,
ज्यादा बोलने से बातों की कीमत घटती है,
शब्दों का भी अपना इक सम्मान है,
मौन में भी छिपा गहरा ज्ञान है।
-- जगदीश प्रसाद शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X