आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

गोवर्धन और विश्वकर्मा - आभार का पर्व

                
                                                         
                            "गोवर्धन और विश्वकर्मा - आभार का पर्व"
                                                                 
                            

ब्रज में इंद्र पूजे जाते, वर्षा के अभिमान में,
कृष्ण ने कहा छोड़ो इसे, पूजो गोवर्धन ज्ञान में।
यही पर्वत देता चारा, जल और अन्न अपार है,
यही तो गौ माता का, सच्चा पालनहार है।

सुन इंद्र क्रोध से भर गए, मेघों को आदेश दिया,
मूसलाधार बरसा कर, ब्रज को त्रस्त कर दिया।
तब कन्हैया ने हँस कर, कनिष्ठा पर पर्वत धारा,
सात दिन तक छाया में, बचा लिया जग सारा।

इंद्र का घमंड टूटा, झुका उसका शीश है,
तभी से पूज्य है गोवर्धन, प्रकृति का आशीष है।

गोबर से पर्वत बनता, होती पूजा और परिक्रमा,
गौ माता को पूजते, मिलती हमको हर क्षमा।
छप्पन भोग अन्नकूट से, थाली सजती न्यारी है,
श्रम और अन्न की महिमा, सबसे प्यारी है।

दीपावली के अगले दिन, एक और पूजा होती है,
विश्वकर्मा की आराधना, श्रम से जुड़ी होती है।
कहीं सत्रह सितंबर को, कहीं इस दिन मनाते हैं,
कारीगर, श्रमिक, मिस्त्री, औजारों को पूजते हैं।

एक पर्व सिखाता हमको, प्रकृति का सम्मान करो,
दूसरा पर्व कहता है, श्रम का तुम मान करो।
गोवर्धन और विश्वकर्मा, दोनों एक ही सार हैं,
धरती, श्रम और जीवन से, सच्चा प्यार है।
- जगदीश प्रसाद शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
11 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर