"ध्यान जिधर, जीवन उधर"
ध्यान और ऊर्जा जिस पर, केंद्रित हो जाती है,
जीवन में उसी चीज़ की, महिमा बढ़ जाती है।।
शिकायतों पर ध्यान दोगे, तो शिकायतें बढ़ जाएँगी,
समस्याओं को सोचोगे, तो समस्याएँ चढ़ जाएँगी।।
जिधर लगाओगे मन को, उधर ही शक्ति जाएगी,
जैसा बीज बोओगे मन में, वैसी ही फसल आएगी।।
शिकायत छोड़ो, समाधान पर, ध्यान लगाना सीखो,
हर ठोकर से कोई न कोई, नई सीख पाना सीखो।।
समस्या तो आएगी ही, ये जीवन का नियम है,
समाधान खोजना ही, सच्चे मनुष्य का काम है।।
लक्ष्य पर जो टिक जाए, उसे मंज़िल मिल जाती है,
भटकते मन को कभी, कोई राह नहीं भाती है।।
नकारात्मक सोच से, जीवन बोझिल हो जाता है,
सकारात्मक ध्यान से, हर अँधेरा खो जाता है।।
मन को शिकायतों का, अड्डा मत बनने देना,
इसे समाधान का, सुंदर मंदिर बनने देना।।
सीख को अपना गुरु मानो, लक्ष्य को अपना ध्येय,
तभी जीवन बनेगा, सार्थक, सुंदर और श्रेय।।
ध्यान जिधर जाएगा, जीवन उधर ही जाएगा,
जो समाधान खोजेगा, वही आगे बढ़ पाएगा।।
- जगदीश प्रसाद शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X