विदेशी बोतल से छलकी शराब पिला देना।
आज, ज़रा महँगी शराब पिला देना।
आप जानते हो, मैं कितना पीता हूँ।
आज बहक जाऊँ, इतनी शराब पिला देना।
जो कदम लड़खड़ाएँ मेरे, तो संभाल लेना।
जितना चाहूं, उतनी शराब पिला देना।
मैं जब आया, तो मयखाना बंद था।
आज आप अपनी शराब पिला देना।
बहुत दिनों बाद पुराने दोस्त मिले।
आज, जरा पुरानी शराब पिला देना।
अगर नशा हो, तो आपकी बातों का हो।
हम कभी जुदा न हों, ऐसी शराब पिला देना।
आज कोई हिसाब न रहे, जामो का "जगदीश",
मुकम्मल बेहिसाब यारी रहे, ऐसी शराब पिला देना।
-जगदीश चंद्र कापड़ी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X