आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कुमाऊँ की इस मिट्टी को बार-बार प्रणाम करता हूँ

                
                                                         
                            आँखें बंद करके जब मैं रंग-बिरंगी देखता हूँ,
                                                                 
                            
तो कुमाऊँ की अपनी पलटन जंगी देखता हूँ।
इतिहास के पन्नों में हिन्दू वीरों की तंगी देखता हूँ,
आक्रांता तुगलक, खिलजी, मुगल, फिरंगी देखता हूँ।
लोहित का कतरा-कतरा भारत के नाम करता हूँ,
कुमाऊँ की इस मिट्टी को बार-बार प्रणाम करता हूँ।

कभी वर्दी में सजी वीरता की ज़िंदगी देखता हूँ,
कभी विदाई के पलों में आँखों की नमी देखता हूँ।
जंगी पलटन की यही तो मैं बंदगी देखता हूँ,
वरिष्ठ-कनिष्ठ में देशप्रेम की सादगी देखता हूँ।
मेरा उद्घोष है—अपनी जवानी राष्ट्र को दान करता हूँ,
कुमाऊँ की इस मिट्टी को बार-बार प्रणाम करता हूँ।

ज्वाला से निकली दोधारी तलवार देखता हूँ,
माटी के लिए मिटता हुआ, परिवार देखता हूँ।
प्रचंड वीरों का दमदार प्रहार देखता हूँ,
शत्रु को संगीन से चीरती ललकार देखता हूँ।
रणभूमि में जीत का आगाज़ सरेआम करता हूँ,
कुमाऊँ की इस मिट्टी को बार-बार प्रणाम करता हूँ।

सरहद पर खड़ा वीर जवान देखता हूँ,
तपते रेगिस्तान में भी सीना तान देखता हूँ।
माँ की आँखों में बेटे का अभिमान देखता हूँ,
बाप के सपनों का पूरा सम्मान देखता हूँ।
सपनों में भी शत्रु का, मैं काम तमाम करता हूँ,
कुमाऊँ की इस मिट्टी को बार-बार प्रणाम करता हूँ।

पत्नी की आँखों में छुपा इंतज़ार देखता हूँ,
बच्चों की मुस्कान में पिता का प्यार देखता हूँ।
गाँव की खुशबू में दोस्तों का संसार देखता हूँ,
अवकाश के दिनों में ही अपना परिवार देखता हूँ।
राह तकती आँखों के नाम, अपना कलाम करता हूँ,
कुमाऊँ की इस मिट्टी को बार-बार प्रणाम करता हूँ।

जब तिरंगे में लिपटा कोई वीर जवान देखता हूँ,
आँखों में ठहरा बादलों का आसमान देखता हूँ।
आँखें खोलूँ तो सामने हिंदुस्तान देखता हूँ,
आँखें बंद करूँ तो पल्टन का सम्मान देखता हूँ।
माँ भारती के चरणों में जीवन निष्काम करता हूँ,
कुमाऊँ की इस मिट्टी को बार-बार प्रणाम करता हूँ।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर