ऐसा मुझको देश चाहिए
सब रंग का समावेश चाहिए
जहाँ शिक्षा पर प्रहार ना हो
जहाँ आजादी की हार ना हो
जहाँ आंदोलन हो हक़ पर
जहाँ भुखमरी की मार ना हो
जहाँ देश कों पल पल तोड़ने वाला
घर का कोई गद्दार ना हो
जहाँ करप्शन का कोई खेल ना हो
जहाँ बेगुनाह कों जेल ना हो
ऐसा मुझको देश चाहिए
सब रंग का समावेश चाहिए
जहाँ गरीबों कों भी हक़ मिले
जहाँ न्याय पालिका बरहक़ मिले
जहाँ जाति ना पूछी जाए
जहाँ इंसा कों इंसा समझें
जहाँ तानाशाही आम ना हो
जहाँ नफ़रत की दीवार ना हो
जहाँ जात-पात का भेद ना हो
जहाँ सबको सस्ता ज्ञान मिले
जहाँ शांति का पैगाम चले
जहाँ माता पिता सम्मानित हो
जहाँ निर्धन धनवान एक समान
जहाँ अपनी शिक्षा बने महान
ऐसा मुझको देश चाहिए
सब रंग का समावेश चाहिए
चौथा स्थम्भ परतन्त्र ना हो
जहाँ बलात्कारी स्वतंत्र ना हो
बहन की इज्जत तार तार ना हो
नफ़रत का कोई वार ना हो
ना निर्धन कोई भूख से तड़पे
महंगाई की मार ना हो
शासन पर काबिज़ हो ऐसा मनुष्य
दामन जिसका दाग़'दार ना हो
हिन्दू - मुस्लिम सिख-ईसाई
वहा सर्वधर्म सम्मान मिले
किसी मजलूम कों ठेस ना पहुंचे
सही'दों कों सम्मान मिले
ऐसा मुझको देश चाहिए
सब रंग का समावेश चाहिए
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X