है अगर ये वेदना कि , कुछ मिला कुछ ना मिला।
तो वेदना हर शक्स की, मेरी न एकली वेदना ।।
जो हर किसी की वेदना तो , फिर कहे की वेदना ।।
हम जानते हैं, यहां सब तो मिलता है नहीं ।
यह सत्य है संसार का , ये वेदना तो है नहीं ।।
पर फिर भी मैंने जो लिखा , वो वेदना से है लिखा ।।
मुझे वेदना यह नहीं कि, कुछ मिला कुछ ना मिला
इतनी सी है बस वेदना, मैं जान लूं मैं मान लू
कि सब तो मिलता है नहीं, यह सत्य है संसार का
सत्य शाश्वत शब्द है , यह वेदना तो है नहीं। ।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X