सबके रूख बदल रहे हैं,
बेमौसम बादल बरस रहे हैं,
हम जब संभले तो देखा ,
अब मुझसे सब जुड़ रहे हैं।
जो मुझे देखने से बचते थे ,
वो मेरा हाथ थामकर चल रहे हैं।
है कौन मेरा , इतना तो मालूम है हमको,
हम फिर भी , सबको अपना बोलकर चल रहे हैं।
खुद को बिखेरकर, कुछ न पाया जिसने,
वो बस अब खुद को , संवारकर चल रहे हैं।
सितारे दूसरों को देकर , जिनको अंधेरे मिले ,
वो अब अपना ही , सूरज गढ़ रहे हैं।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X