आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

किशन कन्हाई

                
                                                         
                            
गोकुल में बजे बधाई।
जनमें हैं किशन कन्हाई।

भादौं की रात अँधेरी।
घनघोर घटाएँ घेरी।
था काला पक्ष दिशा भी।
तिथि अष्टम मध्य निशा भी।
चपला चमकैं घन गरजै,
जल बरस रहा अरराई।।१॥

वसुदेव देवकी बंदी।
है साँसों पर पाबंदी।
ऐसे में हरि हैं आए।
बालक का रूप धराए।
बेड़ी बंधन सब टूटे,
नैनों में खुशी समाई।।२॥

सब रक्षक निद्रा सोए।
माता ने नयन भिगोए।
बालक वसुदेव धरे सिर।
गोकुल की ओर चले फिर।
यमुना जल अति उफनाया,
पर झुकी चरण छू माई।।३॥

गोकुल वसुदेव पधारे।
पहुँचे जसुदा के द्वारे।
जसुदा ने पुत्री जाया।
बालक दे सुता उठाया।
ले पहुँच गए कारा में,
गोकुल में खुशियाँ छाई।।४॥

सब देव मगन मन हरषे।
बहु पुष्प गगन से बरसे।
हैं चले दरस पाने को।
हरि छवि में खो जाने को।
रत्नेश भजन में खोया,
मन मूरत लिया बसाई।।५॥
-इन्द्र प्रसाद 'रत्नेश'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर