आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जनमें हैं किशन कन्हैया

                
                                                         
                            जनमें हैं किशन कन्हैया, जन जन के भाग जगे हैं।
                                                                 
                            
हर्षित पूरी वसुधा है, तन मन सबके उमगे हैं।

हर्षित वसुदेव देवकी, दोनों कारा के भीतर।
दोनों निज पुण्य सराहें, नैना जल से भी हैं तर।
खुशियों की इस वेला में, सारे दुख गए ठगे हैं।।१॥

आते ही बंदी गृह के, खुल गए सभी थे ताले।
रक्षक सोए निद्रा में, मुख से बिन बैन निकाले।
प्रभु रूप देखकर मन के सारे भय भाव भगे हैं।।२॥
,
सब देव मगन मन नभ में, दर्शन करने को आए।
छवि देख अलौकिक सबने, ही भाव सुमन बरसाए।
भावों का वेग बढ़ा तो, करने जयकार लगे हैं।।३॥

गोकुल भी धाम हो गया, बस उनके आ जाने से।
घर नंद बन गया मंदिर, उस बालक को पाने से।
बन ग्वाल-बाल सुर आए, जो उनके परम सगे हैं।।४॥

माखन खा मटकी फोड़ी, मुरली पर जगत नचाया।
उँगली पर चक्र धरा तो, दुष्टों से जगत बचाया।
रत्नेश शीश कर धर दो, तव पद रज सदा पगे हैं।।५॥
-इन्द्र प्रसाद 'रत्नेश'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
9 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर