हे दिनकर तुझे प्रणाम
हे दिनकर तुझे प्रणाम।
पूरब दिशा उदय तुम लेते
रश्मि किरण संग उषा को लाते
रवि प्रकाश तुम किये बिहान
हे दिनकर तुझे प्रणाम।
तूं दिनकारक , ऊर्जादायक
जीव जन्तु में शक्तिप्रदायक
दीनानाथ तुम देते जान
हे दिनकर तुझे प्रणाम।
तूं जग को उजियारा करता
ग्रह नक्षत्र शशि को चमकाता
आदित्य प्रभु तुम सूर्य महान
हे दिनकर तुझे प्रणाम।
तेरी परिक्रमा ग्रह उपग्रह करता
जिस कारण से दिवस है कटता
गति दाता तुम समयचक्र महान
हे दिनकर तुझे प्रणाम।
पश्चिम दिशा तुम अस्ताचल जाते
संध्या संग तुम निशा को लाते
भास्कर तेरा क्या कर्म प्रधान
हे दिनकर तुझे प्रणाम।
तेरे कर्म से जग कृतार्थ हो जाता
षष्ठी व्रत कर आभार जताता
अर्घ्य लिए सब करते जयगान
हे दिनकर तुझे प्रणाम
हे दिनकर तुझे प्रणाम।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X