आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सेल्यूट तुम्हें स्मित मच्छार!

                
                                                         
                            सैल्यूट तुम्हें, स्मित मच्छार!
                                                                 
                            

स्मित मच्छार सैल्यूट तुम्हें,
भारत का मान बढ़ाया है।
भारतवंशी हैं वीर - धीर,
यह दुनिया को दिखलाया है।।

हमला झेला सहकर्मी का,
घायल हो गये लहूलुहान।
लेकिन संघर्ष किया जमकर,
विमान सुरक्षा रही ध्यान।।

साहस और धैर्य बनाए रहे,
करी फ्लाइट नियंत्रण में।
आपात संकेत प्रसारित कर,
काकपिट डोर खोला क्षण में।।

सहयोग मिला फिर यात्री का,
हमलावर पर काबू पाया।
मानवता, कर्तव्यपरायणता,
यह दुनिया भर को दिखलाया।।

विश्व पटल पर भारत की,
तुमने करवा दी जय जयकार।
साजिश,को सफल न होने दिया
सैल्यूट तुम्हें,स्मित मच्छार!
-अनिल शर्मा 'अनिल'
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर