आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की आराधना

                
                                                         
                            यदि सबके हृदय में गूंजेंगा वंदे मातरम्।
                                                                 
                            
भारत की आत्मा का होगा पुनर्जागरण।
यदि भारत में होगी राष्ट्रवाद की आराधना.
पुण्यभूमि भारत बनेगा सुजलाम् सुफलाम्।।

यदि राष्ट्रीय महापुरुषों का होगा गौरव गान।
भारतवर्ष में गुलामी के मिट जायेंगे निशान।
यदि भारत में होगी राष्ट्रवाद की आराधना,
पुण्यभूमि भारतवर्ष बनेगा विश्व मा महान।।

यदि सबके हृदय में विराजेंगे प्रभु श्रीराम।
अयोध्या धर्मध्वज का बढ़ेंगा विश्व में सम्मान।
यदि भारत में होगी राष्ट्रवाद की आराधना,
प्राचीन सनातन हिन्दू धर्म को होगा उत्थान।।

आतंकवाद- अलगाववाद को लगेगी लगाम।
तुष्टिकरण की घातक नीति को लगेगा विराम।
यदि भारत में होगी राष्ट्रवाद की आराधना,
संसार में निष्कंटक होगा भारत का जय गान।।

भारतीय मातृभाषाओं का बढ़ेंगा सम्मान।
स्वदेशी आंदोलन को मिलेगा प्रतिष्ठा का स्थान।
यदि भारत में होगी राष्ट्रवाद की आराधना,
राष्ट्र में सुसंस्कृत नयी पीढ़ी का होगा निर्माण।।

सनातन हिन्दू संस्कृति को होगा पुनरुत्थान।
सर्वधर्म समभाव को मिलेगा प्रतिष्ठा का स्थान।
यदि भारत में राष्ट्रवाद की होगी आराधना,
शिक्षा में मिलेगा भारत की आत्मा को स्थान।।

भारतवर्ष में संविधान का होगा सम्मान।
भारत को राष्ट्रनिर्माणकारी मिलेंगे आयाम।
यदि भारत में राष्ट्रवाद की होगी आराधना,
वंदे मातरम् गीत से गूंजेगी धरा व आसमान।।

-ओ सी पटले
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर