आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

ज़हरीले लोगों से घिरने के बाद कैसे जी पाती।।

                
                                                         
                            निशा भगत ये तों
                                                                 
                            
ईश्वर की एक सुंदर रचना थी।
ज़हरीले लोगों से घिर जाने के बाद
धरा पर भला वो कैसे रह पाती।।

जन्म से आदिवासी थी वो
आदिवासियत के बिना कैसे रह पाती।
रग रग में खून था पूर्वजों का
जल जंगल जमीन के बिना कैसे रह पाती।।

जल जंगल जमीन को
ख़तरे में देख भला वो चूप कैसे रह पाती।
आदिवासियों की संस्कृति को
नष्ट होते देख भला वो चूप कैसे रह पाती।।

जल जंगल जमीन के लिए
लड़े बिना शेरनी भला वो चूप कैसे रह पाती।
अपनी सरना संस्कृति को बचाने
लड़े बिना शेरनी भला वो चूप कैसे रह पाती।।

आदिवासित के दुष्मन
जहरिले लोगों से भला वो कब तक लड़ पाती।
व्यवस्था भी जब भ्रष्ट हों जायें
ज़हरीले सांपों से भला वो कब तक लड़ पाती।।

ज़हरीले लोगों से
घिर जाने के बाद धरा पर वो कैसे जी पाती।
ज़हरीले सांपों से
घिर जाने के बाद धरा पर वो कैसे जी पाती।।

झारखंड की बेटी थी वो
सरना के लिए लड़े बिना वो कैसे रह पाती।
भारत की बेटी थी वो
ज़हरीले लोगों से घिरने के बाद कैसे जी पाती।।

-ओ सी पटले
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
5 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर