आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हिंदी को न पहचाना

                
                                                         
                            

"हिंदी को न पहचाना"

हिंदी को जो तुमने न पहचाना
समझो तुमने खुद को ही न जाना

हिंदी बढ़ाती हमारा मान 
फर्ज है हमारा हम करे इसका सम्मान

जो व्यवहारिकता में है बोली जाती
वह हिंदी भाषा कहलाती

हिंदी है राष्ट्र का सम्मान इसको न तू हीन मान,
हिंदी को मिले उसका सम्मान कुछ ऐसा करने की तू ठान

जो हिंदी को समझे हीन
वे रहते सदा अर्थ-हीन 

हिंदी को तुमने जो न पहचाना 
समझो तुमने खुद को ही न जाना ।

"हिंदी है हम, हिंदी हैं हम, वतन है हिंदुस्तान हमारा, हमारा"
क्यूं न लौटा दे हम हिंदी को उसका हिंद प्यारा?

माँ कहना हिंदी में सीखा, और यही मातृभाषा
आओ मिल कर इसे बनायें अपनी काम-काज की भाषा 

हिंदी को जो जान गए
समझो खुद को पहचान गए

अंतरराष्ट्रीय भाषा का दामन छोड़ो
हिंदी से तुम नाता जोड़ो

है यह उत्तम व्यवहार की भाषा
हिंदी ही है जनमानस की भाषा

आओ मनाए मिल के हिंदी दिवस का पर्व और जाने इसकी परिभाषा
जाने हिंदी का संघर्ष और बनायें हिंदी को राष्ट्र भाषा 

हिंदी को जो तुमने न पहचाना
समझो तुमने खुद को ही न जाना।

- प्रीति कुमारी


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 

5 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर