तू जुदा हैं पर प्यार जुदा तो नहीं
आँसू हैं आँखों मे तुझे इस बात
का कोई हया तो नहीं...
खफ़ा हूँ तुझसे पर मगरूर तो नहीं
लियाकत हैं तुझमे पर तेरे बिना जीना
सीखा तो नहीं...
फुरकत सी लगती यें दुनियाँ पर इसमें
तू एक शामिल तो नहीं...
अकेली सी पड़ गई तेरे जाने के बाद
तुझे एक क्षण हमारी फिकर तो नहीं...
मौन हों गई मैं जा तू खुशियाँ मना
जी ले अपनी जिन्दगी हम दोनों के बीच
अदावत तो नहीं....!!!
-हेमप्रिया
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X