धूप हो या कि छाँव, वतन पास हो
जीत हो या हार, अपना मान हो,
हर धड़कन में बस हिन्दुस्तान हो।
धूप हो या कि छाँव, यही आस हो,
हर घड़ी दिल में बस वतन पास हो।
आँख खुलते ही यही सपना दिखे,
हर किसी का दिल यहाँ अपना दिखे।
सरहदों पर जो खड़े हैं रात-दिन,
उनके त्याग को हर साँस में सम्मान हो।
रंग केसरिया, सफ़ेद और हरा,
हर नज़र में बस तिरंगा ख़ास हो।
ज़िंदगी की हर खुशी, हर एक पल,
अपनी मिट्टी की महक से आबाद हो।
— हरि ओम सोनू
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X