आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कोई तो सच बोलता होगा

                
                                                         
                            भीड़ ने जिसको ठुकराकर अलग कर दिया होगा,
                                                                 
                            
समझ लेना सफ़र सच का ही उसने तय किया होगा।

यहाँ झूठों की महफ़िल में जो सच बोलता होगा,
आईना जिसने दिखलाया, निशाने पर रहा होगा।

बेरहम इस ज़माने में वफ़ा को पूछता है कौन,
जिसे सच्चा समझ बैठे, वही धोखा दिया होगा।

सच को सुन सके ऐसा मिला ना आज तक कोई,
जो कड़वा सच सुनाएगा, वही दुश्मन बड़ा होगा।

चिकनी बात करने की जिसे आदत रही होगी,
मौका मिलते ही उसने ख़ंजरों का वार किया होगा।

जो चेहरा साफ़ दिखता है, भरोसा सोच कर करना
न जाने किन नक़ाबों में चेहरा क्या- क्या छिपा होगा।

काँटों की डगर पर जो मुसाफ़िर चल रहा होगा,
उसी के पाँव के नीचे भी कोई गुल खिला होगा।

न डर दुनिया के झूठों से , अगर सच साथ है तेरे,
तेरी ख़ामोशियों में भी कोई तो सच बोलता होगा
-हरिशंकर 'हरि'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर