दुपट्टा हवा
में लहराने का
वक्त नहीं है
झांसी के मैदान
से बोल रहा हूंँ
बाँध पकड़ी
मार झपट्टा
समस्याएं
तीतर - वितर
हो जाएंगी ।
उतार दे
समस्याओं का
लबादा
बना ले
दृढ इरादा
फेंक दे
आदर्श के
. मुलम्मे की
चादर
मां घूंघट में
थी तू घूंघट
में मत रहना
किचेन की
कथावस्तु नहीं
हो तुम !
बेटियां हो देश की
उपजे नए परिवेश
की
तैयारी है दुपट्टा
अभिषेक की ।
हाथ में तेरे
पोथियां
अशोक चिन्ह
टोपियां
सिंहनाद कर
दिखाना
सिंहनी हो
बेटियां ।
तोड़ दो
ए रंगभेद
तोड़ दो ये
रूढियां
सीमा से
सटी हो तुम
सीमा पर
डटी हो
तुम
पानी है पंजाब
का चल पड़ेगी
गोलियांँ।।
-हंसनाथ यादव
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X