आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

दुःख कोई मत करो, वहीं लौट कर आय।

                
                                                         
                            स्वरचित दोहे
                                                                 
                            
आखिर भ्रष्टाचार से, कैसे मिले निजात।
है कोई जो भी करे, इसकी तो शुरुआत।।

निज हित की बातें करें, करके कोई घात।
है कोई जो भी करे, निष्पक्षता की बात।।

सच भी नतमस्तक हुआ, हावी झूठी बात।
है दुनिया की धारणा , रहे झूठ के साथ।।

प्रभु तेरे संसार में, मिलती ऐसी सीख।
झूठ कार में घूमता, सच्चा माँगे भीख।।

निर्धन तो निर्धन रहा, धनी बना धनवान।
ईश्वर तेरे संसार में, मिलता ऐसा ज्ञान।।

खोजो भ्रष्टाचार को, लेकर आया कौन।
कहे ज्ञानेश आपसे, बैठे हो क्यों मौन।।

हर दफ्तर में आज तो, फैला भ्रष्टाचार।
इस बीमारी का नहीं, होता है उपचार।।

जिस्मों में लहु की तरह, बहता भ्रष्टाचार।
रोक सके कोई इसे, रोक सके सरकार।।

हर ओर बैठे गिद्ध से, हरदम नोचें माँस।
हंसी चोला पहनकर , कुछ आए ना रास।।

दोहा सृजनकार
ज्ञानेश्वर आनन्द ज्ञानेश किरतपुरी

पैसों से मत तोलिए, हर सच्चा इंसान।
निष्पक्षता समरूपता, से होती पहचान।।

सत्तर तालों में छुपी, सीधी सच्ची बात।
निखर जाती है कभी, बीती काली रात।।

आदि काल से चल रही, दुनिया में यह रीत।
पैसे वालों से करें, सीधी सच्ची प्रीत।।

संसार में पैसों से सभी, हो सकते हैं काम।
अटपने तो क्या गैर भी, पाते हैं आराम।।

गिनती के ही हैं यहाँ, जिनसे बनता योग।
ढूँढो तो मिलते नहीं, मुझको अच्छे लोग।।

गलती करके भी नहीं, होता पश्चाताप।
जिसके दिल में जो बसे, करें कुठाराघात।।

अधिकारी को चाहिए, नर्म गर्म व्यवहार।
कर्मचारियों से नहीं, करते दुर्व्यवहार।।

पद की गरिमा राखिए, पद का ही सम्मान।
पद पर रह मत कीजिए, पद रूपी अभिमान।।

पद की गरिमा है बड़ी, पद का ही सम्मान।
पद पर रह मत कीजिए, लोगों का अपमान।।

कर्मचारी को चाहिए, सबसे मेल मिलाप।
साठ साल तक नौकरी, फिर कैसा संताप।।

दुःख कोई मत करो, वहीं लौट कर आय।
शत्रु को भी प्यार से, दियो यही समझाय।।
-ज्ञानेश्वर आनन्द ज्ञानेश
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर