आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मैं हूँ ना

                
                                                         
                            अगर तेरा साथ सभी छोड़ दें, निराश तू नहीं होना।
                                                                 
                            
बहाना नहीं तू ऑंसू कभी भी, मैं हूँ ना, मैं हूँ ना।।
अगर तेरा साथ सभी छोड़ दें

माना कि तुमसे मैं रहता हूँ नाराज।
सुनता नहीं हूँ तेरे दिल की आवाज।।
नफ़रत इसको तू नहीं मानना।
अकेले कभी खुद को नहीं जानना।।मैं हूँ ना।मैं हूँ ना।।
अगर तेरा साथ सभी छोड़ दें

यह सच है तुमपे ,जुल्म किये हैं।
अक्सर तुम्हें आँसू ही दिये हैं।।
बेदर्दी नहीं, तेरा हमदर्द हूँ।
कभी निराशा में नहीं जीना।।मैं हूँ ना।मैं हूँ ना।।
अगर तेरा साथ सभी छोड़ दें

मांगता हूँ दुआ यह तेरे लिए।
खुशी और हंसी मैं तेरे लिए।।
तुम्हारा चमन नहीं मुरझाने दूंगा।
खत्म ख्वाब अपने नहीं करना।।मैं हूँ ना।मैं हूँ ना।।
अगर तेरा साथ सभी छोड़ दें

नहीं चाहता तेरे सिवा और को।
करता हूँ प्यार सच्चा मैं तुमको।।
ख्वाब, खुशी तुम्हें मैं मानता हूँ।
हिम्मत कभी तू नहीं हारना।।मैं हूँ ना। मैं हूँ ना।।
अगर तेरा साथ सभी छोड़ दें
-गुरुदीन वर्मा उर्फ जी.आज़ाद
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर