आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

ख़बरों की ख़रीद-ओ-फ़रोख़्त, न रिश्तों का व्यापार

                
                                                         
                            मेहनत ही ज़िंदगी थी, पसीना ख़ज़ाना था,
                                                                 
                            
थोड़ी-सी कमाई में भी दिल का ठिकाना था।
नफ़रत की आँधियों में दिल जलते नहीं थे तब,
हर शख़्स के लिए खुला दिल का आशियाना था।
न दौलत की हुकूमत थी, न शोहरत का नशा था,
इंसान की क़ीमत थी, इंसानियत का ज़माना था।
पसीने की महक से रोटियाँ मीठी हुआ करती थीं,
सूखी रोटी में भी, प्यार का स्वाद सुहाना था।
न रिश्तों में दिखावा था, न मतलब की थी यारी,
किसी के दर्द में रोना भी अपना फ़र्ज़ निभाना था।
दिलों में प्यार ज़िंदा था, वफ़ा इक नज़राना था,
फ़क़त रोटी नहीं खाते थे, रिश्तों को भी निभाना था।
बुज़ुर्गों की दुआओं में बरकत हुआ करती थी,
बड़ों के आगे झुकना, संस्कारों का ख़ज़ाना था।
ख़बरों की ख़रीद-ओ-फ़रोख़्त, न रिश्तों का व्यापार,
ज़ुबाँ से जो निकल जाता, वही वादा ए पैमाना था।
अब ढूँढ़ता हूँ 'गोसि', वो प्यार के दिन कहाँ,
वो दौर ही निराला था, वो वक़्त सुहाना था।
— गोविन्द सिंह बिष्ट 'गोसि'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
1 hour ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर