आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

माँ की ममता, माटी का ऋण, अपने मन के द्वार सुनो।

                
                                                         
                            नील गगन, सुरमई संध्या, मंद पवन की मधुरिम तान,
                                                                 
                            
हिमशिखरों पर स्वर्णिम आभा, रचती प्रकृति नए वितान।
बाँज-बुरांश की छाया में, पुष्पित वसुधा मुस्काती थी,
पर्वत की पावन गोदी में, हर साँस गीत बन जाती थी।
झरनों की कल-कल में, प्रकृति का मधुगान बसा था,
पंछियों के कलरव में, जीवन का उल्लास सजा था।
चौपालों में बैठ बुज़ुर्ग जब, बीते किस्से सुनाते थे,
दुख-सुख बाँटते लोग, रिश्तों का मान बढ़ाते थे।
माटी की सौंधी गंधों में, बचपन की स्मृतियाँ पलती थीं,
ग्राम-डगर की धूल में जैसे, सुख की नदियाँ बहती थीं।
आँगन में किलकारियाँ गूँजती, घर-घर उत्सव छाया था,
थोड़े में संतोष बहुत था, प्रेम सहज धन पाया था।
समयचक्र ऐसा बदला, बदली जीवन की परिभाषा,
सूने होने लगे गाँव, टूटने लगी हृदय की आशा।
रोज़गार की खोज में निकले, पर्वत-पुत्र नगरों की ओर,
पीछे छूट गए खेत-खलिहान, सूने पथ और घर की डोर।
जिन पगडंडियों पर बचपन ने, सपनों के संसार बुने,
आज उन्हीं पथों पर पसरे हैं, मौन, विरह के चिह्न घने।
द्वार-द्वार पर मौन प्रतीक्षा, आँगन-आँगन उदासी है,
बंद पड़े घर कहते हैं, मज़बूरी कैसी विवशता लाती है!
पर्वत की छाती पर देखो, कैसी वेदना पलती है,
पुत्रों की बाट निहारती, माँ की आँखें जलती हैं।
लौट आओ, ओ पर्वत-पुत्रों! पहाड़ की पुकार सुनो,
माँ की ममता, माटी का ऋण, अपने मन के द्वार सुनो।
— गोविन्द सिंह बिष्ट ‘गोसि’
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर