आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

श्रद्धा से तर्पण करें

                
                                                         
                            ऋण सारा है शीश पर, जानत सकल जहान।
                                                                 
                            
श्रद्धा से तर्पण करें, पावन मुक्ति-विधान॥
पावन मुक्ति-विधान, तृप्ति पावें सब पूर्वज।
बहाई अमृत धार, मिटें कुल के सब दुरभज॥
कह 'गोकुल' कविराय, खुला सुख का शुचि द्वारा।
मेटें तीनों ताप, उतर जाए ऋण सारा॥१॥

तर्पण तिल-जल से करें, कुशा हाथ धरि लेव।
पंचयज्ञ का भोग दै, तृप्त होत पितृ देव॥
तृप्त होत पितृ देव, श्वान गौ काक जिवाएँ।
दीन-विप्र घर आनि, मोद सों अन्न खवाएँ॥
कह 'गोकुल' कविराय, करहु मन से शुचि अर्पण।
तजि तामस सब भाव, करै पितरन को तर्पण॥२॥

पूर्वज प्यारे कुल-धनी, तिनकी पावन देन।
संस्कार हमे है मिले, पाये सुख अरु चैन॥
पाये सुख अरु चैन, दया सब जीवन धारें।
तजि मिथ्या अभिमान, सादगी अंतर सारें॥
कह 'गोकुल' कविराय, धरम-मर्यादा धारे।
सीख दया की देहि, सदा ही पूर्वज प्यारे॥३॥
-गोवर्धन बिसेन 'गोकुल'
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर