आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया

                
                                                         
                            इनके कृतित्व से बढ़ा, भारत का सम्मान॥
                                                                 
                            
भारत का सम्मान, किया विज्ञान उजागर।
कावेरी के तीर, बाँध कृष्णराज सागर॥
कह 'गोकुल' कविराय, किया दूर देश का तम।
अभियंता सिरमौर, नमो नित्य मोक्षगुंडम॥१॥

बाँधे सागर नीर धर, कृष्णराज सुख-धाम।
सूखा सब भागे तुरत, सिद्ध किए सब काम॥
सिद्ध किए सब काम, नहर घर-घर पहुँचाई।
हरियाली चहुँ ओर, खेत-खलिहान सुहाई॥
कह 'गोकुल' कविराय, दूर किया देख काँगर।
जल-प्रबंध कर भव्य, देशभर बाँधे सागर॥२॥

जीवन पावन कर्ममय, दीन्हो दिव्य प्रकाश।
भारत-भूषण रत्न बन, किया तिमिर का नाश॥
किया तिमिर का नाश, नीति-निष्ठा अपनाई।
अनुशासन की शक्ति, सकल दुनिया को भाई॥
कह 'गोकुल' कविराय, सदा उनको करें नमन।
अभियंता-दिन आज, धन्य है उनका जीवन॥३॥

 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
5 hours ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर