आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सावन का महीना

                
                                                         
                            सावन का महीना गगन करे बोर।
                                                                 
                            
मेघ को छितराए जैसे ले जाये चोर।।
धरती अकुलाई है धान मुरझाया है।
खाते में नहीं कोई अनुदान आया है।।
किसानों की आँखों से झड़ते हैं नोर...
मेघ को छितराए जैसे ले जाये चोर।।
सावन का महीना गगन करे बोर।
मेघ को छितराए जैसे ले जाये चोर।।....
कभी बहे पछवा कभी बहे पूरबैया।
सुखी नदी में नाव खेबै है खेबैया।।
कादो के बदले हलवाहा करै सुखजोत...
मेघ को छितराए जैसे ले जाये चोर।।
सावन का महीना गगन करे बोर।
मेघ को छितराए जैसे ले जाये चोर।।
परमात्मा करे क्या जाने सबको इशारा।
आत्मा को मिलता नहीं है कोई किनारा।।
मर्जी पर उसकी चलता नहीं किसी का जोर...
मेघ को छितराए जैसे ले जाये चोर।।
सावन का महीना गगन करे बोर।
मेघ को छितराए जैसे ले जाये चोर।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर