फूल है हरसिंगार का मजा लीजिए।
अपने पूजा घर को सजा लीजिए। ।
लाल-लाल डंठल में पंखुरी सब सफेद है।
शिवलिंग पर चढ़ा शिव को मना लीजिए।
शाम से फूले फूल सबेरे में सब झहरे।
बिछि-बिछि फूलडाली भरा कीजिए। ।
खुशबू से इसके आसपास गमके।
'गिरिजा' माई का श्रृंगार कीजिए। ।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X