यह कलयुग नहीं कालयुग है
मालदार के लिए मालयुग है
लोकतंत्र के ई बिग बाजार में
नेताओं के लिए कमालयुग है
पाप-पुण्य की इस धरती पर
ठग-ठठेरी के लिए धमालयुग है
स्टाइल और फैशन के दौर में
नर-नारी के लिए जमालयुग है
कहै 'गिरिजा' 5-G फोन है तो
बुढऊ के लिए भी बबालयुग है
यह कलयुग नहीं कालयुग है
मालदार के लिए मालयुग है
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X