चलो प्रकृति बचाएं...
पीपल, बरगद और नीम लगाएं...
जीवनदायिनी पेडों का बीजारोपण करके,
भारत मां की धरती को प्राकृतिक आपदाओं से बचाएं,
चलो प्रकृति बचाएं...
बेल, आम और अमरूद लगाएं...
गुणकारी मीठे फलों का सेवन करके,
लाखों बीमारियों को दूर भगाएं।
चलो प्रकृति बचाएं...
तुलसी, गिलोय और आंवला लगाकर..
बीमारियों से त्रस्त, मानव जीवन को स्वस्थ बनाएं,
हर बच्चे को इन जड़ी - बूटियों से अवगत कराएं।
चलो प्रकृति बचाएं...
केला, पपीता और जामुन लगाएं,
रोगों के शत्रु हुए सभी फलों की पहचान बताएं,
पेड़-पौधों को स्वस्थ मानव स्वास्थ्य का सहयोगी बनाएं ।
चलो प्रकृति बचाएं...
हजारों वर्षों पूर्व,
भारतीय प्रकृति से मिले अनुठे उपहारों की ,
हर जन जन तक ...
हर मानव जाति को साकारात्मक पहचान बताएं,
आधुनिकता के रंगों में रंगें बच्चों को,
बीमारियों से जकड़े हर इंसान को मुक्त कराएं,
चलो प्रकृति बचाएं...
पीपल, बरगद और नीम लगाएं...
जीवनदायिनी पेडों का बीजारोपण करके,
भारत मां की धरती को प्राकृतिक आपदाओं से बचाएं,
-- गीता शर्मा सूद
गीता " मुस्कान "
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X