पिता का होना
मेरे सांसों का होना है
पिता का न होना
मेरे धड़कन का रुक जाना है
मेरे लिए पिता
केवल एक अभिभावक नहीं
बल्कि एक सच्चा गुरु हैं
एक मार्गदर्शक हैं
एक प्रेरणा हैं, एक शक्ति हैं
एक ऊर्जा हैं
और इससे भी बढ़कर कहे
तो वो मेरे लिए
आत्मा का वह रक्त है
जो मेरे रग रग में समाई हुई हैं।।
-गौरव कुमार
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X